कृपया ध्यान दें - कॉपीराइट का उल्लंघन न करें। मेरे लिखे कविताओं को स्वयं का बताकर इस्तेमाल न करें। यह अवैध है और इसमें आपको कड़ी से कड़ी सज़ा मिल सकती है।
लहराते चुन्नी को बहने दे अपनी। खुलें बालों को ऐसे रहने दे अपनी ।। आंख बंद करके यूं ही मुस्कुराते रह, दुनियां वालों को कह लेने दे अपनी ।। गोरे ठुड्डी को मुठ्ठी से टिकाए रख आज । तिरछे नज़रों को मिल लेने दे अपनी।। गजरे को कलाई में ऐसे ही चढ़ाये रख। कंगन को इज़हार-ए-इश्क़ कर लेने दे अपनी।। काजल वाली चिड़िया रोज़ दिखा कर छत से । मुझे भी सूखी आंख, सेंक लेने दे अपनी। असमर्थ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें